कल से बदल जायेंगे यह नियम: आपका जानना जरूरी; नहीं तो पड़ेगा जेब पर सीधा असर

नई दिल्ली | फरवरी माह समाप्त होने में एक दिन से भी कम समय बचा है. इसके बाद, मार्च आने वाला है और हर महीने की शुरुआत में सरकार द्वारा कुछ नियम बदले जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है. इस बार भी 2,000 रुपये के नोट, एलपीजी की कीमत और ट्रेनों के टाइम टेबल में अहम बदलाव होने जा रहे हैं. आइए जानते हैं, अपनी रिपोर्ट में…

rules

कई स्पेशल ट्रेनें शुरू

मार्च में होने वाले होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 1 मार्च से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है. इससे महानगरों में काम करने वाले लोगों को अपने घर जाने में काफी सहूलियत होगी. बता दें रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई समेत कई रूटों के बीच चलेंगी. इसमें कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन 1 मार्च 2023 से होगा.

बैंक अवकाश

मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इस कारण मार्च में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप लंबे समय से बैंक से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं तो उसे तुरंत निपटा लें.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

2,000 रुपये का नोट

1 मार्च से ग्राहकों को इंडियन बैंक के एटीएम से 2,000 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे. इसके लिए ग्राहकों को बैंक की शाखा में जाना होगा. इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए बैंक ने कहा कि एटीएम से 2,000 रुपये के नोट निकालने के बाद ग्राहक शाखा में आकर खुदरा में ले जाते हैं. इसे रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.

एलपीजी की कीमतें

तेल वितरण कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं. हालांकि, पिछली बार से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौजूदा समय में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,053 रुपये, कोलकाता में 1,079 रुपये, मुंबई में 1,052.50 रुपये और चेन्नई में 1,068.50 रुपये है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.