IRCTC शुरू करेगा स्पेशल टिकट बुकिंग फीचर, यहाँ समझे Ask Disha कैसे करेगा काम

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे की पर्यटन और टिकट शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक नया टिकट बुकिंग फीचर शुरू करने के लिए तैयार है. आईआरसीटीसी की अपकमिंग वॉयस बेस्ड ई- टिकट बुकिंग फीचर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाएगा.

IRCTC railway

एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआरसीटीसी वर्तमान में अपने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्लेटफॉर्म पर आस्क दिशा (Ask Disha) नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. किसी भी समय मदद लेने के लिए डिजिटल इंटरेक्शन या आस्क दिशा प्लेटफॉर्म का लेटेस्ट फीचर, जो वर्तमान में अपने टेस्टिंग फेज में है. ग्राहकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया के दौरान वॉयस कमांड करने में सक्षम बनाएगी.

ट्रायल का पहला चरण रहा सफल

रिपोर्ट यह भी बताती है कि ट्रायल का पहला चरण सफल रहा है. इस फीचर को रोल आउट करने से पहले आईआरसीटीसी द्वारा जल्द ही कुछ और कदम उठाए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईआरसीटीसी अगले तीन महीनों के भीतर आस्क दिशा ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर एआई- पावर्ड वॉयस-बेस्ड टिकट बुकिंग फीचर पेश कर सकती है.

आस्क दिशा यात्रियों के सवालों के जवाब देने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा तैयार किया गया एक स्पेशल प्रोग्राम है. यह आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

इंफ्रास्टक्चर को बढ़ाने की भी उम्मीद

वर्तमान में आस्क दिशा ग्राहकों को ओटीपी वेरिफिकेशन लॉग- इन के माध्यम से टिकट बुक करने और अन्य सेवाओं के लिए सपोर्ट प्राप्त करने की अनुमति देता है. इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपने आईआरसीटीसी यूजर आईडी और पासवर्ड इन करने की आवश्यकता नहीं है. एआई पावर्ड ई- टिकटिं ऐप पर पढ़ें IRCTC के बैकएंड इंफ्रास्टक्चर को बढ़ाने की भी उम्मीद है.

आस्क दिशा कैसे करेगा काम

यह एक AI चैटबोट होगा. यह अभी टेस्टिंग फेज में है. जब भी हमें कही जाना होगा तो यहाँ पर हमें जहा से जाना है और जहा पर पहुचना होगा वहा कि लोकेशन डालनी होगी. उसके बाद, AI उस जगह जाने वाले ट्रेन और टिकेट का विवरण दिखायेगा. यही से आप सीधे टिकेट बुकिंग का लाभ ले पाएंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.