महिपालपुर को द्वारका एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम आज से शुरू, इन वैकल्पिक मार्गों से मिलेगी जाम से मुक्ति

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे को महिपालपुर में द्वारका एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम आज से शुरू हो जाएगा. अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए तीन महीने तक एक्सप्रेस वे का 500 मीटर हिस्सा बंद रहेगा. इसके बगल में चार- चार लेन की सड़क बनाकर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है. ऐसे में जाम को संभावना बनी रहेगी, इसलिए इस मार्ग से गुजरने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले.

traffic jam

यह है समय

एनएचएआई ने भी की है कि व्यस्त समय के दौरान पानी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक वैकल्पिक मार्ग अपनाए. 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट तक का समय लग जाता है. परियोजना निदेशक का कहना है कि 3 महीने तक लोग पीक आवर के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, इससे एक्स्प्रेस वे पर ट्रेफिक का दवाब नहीं बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  दुनिया का इकलौता रहस्यमयी समुद्र, जिसका कोई किनारा नहीं; मिट्टी में नहीं उगते यहां के घास

इन मार्गो का करें चयन

गुरुग्राम से यदि दिल्ली जाना है तो आया नगर भादरिया का पचरा बहुत अच्छा दिल्ली में प्रवेश करें. इसी तरह दिल्ली से आने के दौरान आया नगर का या कापसहेड़ा बॉर्डर से गुरुग्राम में प्रवेश कर सकते है. पालम एयरपोर्ट जाने के लिए कापसहेड़ा बार्डर से दिल्ली में प्रवेश किया जाता है. फरीदाबाद के पालम एयरपोर्ट पहुंचने के लिए धौलाकुंआ की तरफ आए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.