WPL 2023 Points Table: दिल्ली ने मुंबई से छीना ताज, जानिए बाकी टीमों का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क, WPL 2023 Points Table | वीमेंस प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हुआ है. पहले ही सीजन में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. वहीं, पहले सीजन का लीग चरण अपने अंत की तरफ है. इससे पहले ही हालांकि प्लेऑफ में जाने वाली टीमों का निर्णय हो गया है. इस लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए और इन मैचों के बाद तस्वीर साफ हो गई की कौन- कौन सी टीमें प्लेऑफ में जा रही हैं.

WPL 2023

लीग में कुल पांच टीमें हैं जिसमें से तीन टीमें प्लेऑफ में खेलेंगी. पहले नंबर पर रहते हुए लीग चरण का अंत करने वाली टीम सीधे WPL फाइनल खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी. इससे पहले बताते हैं आपको पॉइंट टेबल की स्थिति.

अंक तालिका की स्थिति

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
दिल्ली कैपिटल्स 7 5 2 10 1.978
मुंबई इंडियंस 7 5 2 10  1.725
यूपी वॉरियर्स 7 4 3 8 -0.067
रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर 7 2 5 4 -1.044
गुजरात जाएंट्स 8 2 6 4 -2.220
यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

सोमवार को हुए पहले मैच में गुजरात जायंट्स का सामना यूपी वॉरियर्स की टीम से था जिसमें यूपी की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की. इसी जीत के साथ यूपी की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. इसके बाद, मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था जिसमें दिल्ली ने नौ विकेट से जीत हासिल की.

बता दें लीग चरण का आखिरी दिन मंगलवार है और इस दिन दो मैच खेले जाने है. मंगलवार को आरसीबी और मुंबई का मैच होगा जो दिन का पहला मैच होगा. इसके बाद यूपी की टीम दिल्ली की टीम के सामने उतरेगी. इन दो मैचों के बाद ये तय हो जाएगा कि अंक तालिका में पहले नंबर पर कौनसी टीम रहेगी जो सीधा फाइनल खेलेगी. इसके लिए दिल्ली और मुंबई दोनों में कड़ी टक्कर है.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts