17 लोगों से भरी गाड़ी राजस्थान के सालासर मंदिर से आ रही थी हिसार, लगा लाशों का लगा अंबार

हिसार | हरियाणा के जिला हिसार के स्यावड़ा गांव के लोगों से भरी पिकअप राजस्थान के राजगढ़ में हादसे का शिकार हो गई. घटना रात करीब 10 बजे की है. इस घटना में स्यवाड़ा गांव के करीब 5 लोगों की मौत हो गई. मृतक एक ही परिवार के थे. हादसे में मृतकों की पहचान विमला, कृष्णा, सरस्वती, अंकित, अंजलि के रूप में हुई है. विमला और कृष्णा एक दूसरे की भाभी हैं जबकि सरस्वती अंकित और अंजलि उनकी पोती और धोता है.

Accident New

12 लोग हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती

12 लोग हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती हैं. घायलों में कविता, ओमपति, सुनीता, पूजा, आंचल, प्रीति, अर्णव, मनीष, माया, सोनू, सुमन शामिल हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोटें हैं.

पिकअप में 17 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, स्यावड़ा गांव के एक ही परिवार के 17 लोग पिकअप वाहन पर सवार होकर राजस्थान के सालासर मंदिर से आ रहे थे. शनिवार सुबह पूरा परिवार सालासर के लिए निकला था. रात 10 बजे जब वे राजगढ़ के पास हाईवे पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हिसार में किया गया भर्ती

इस घटना में 5 की मौत हो गई इसमें चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. घटना की जानकारी सुबह गांव पहुंची. वहीं, लोग अपने परिजनों का हाल जानने शहर के निजी अस्पताल पहुंचे हैं. घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इसमें से 4 की हालत गंभीर है. राजस्थान पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.