रेवाड़ी की छोरी ने एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मैडल, रेलवे में टीटी के पद पर हैं तैनात

रेवाड़ी | रेलवे में टीटी और रेवाड़ी के गांव जाहिदपुर में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुबिना यादव ने एक बार फिर एथलेटिक्स में ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में सोमवार को आयोजित ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 17 वर्ष आयु वर्ग में रुबिना यादव ने 1.81 मीटर ऊंची छलांग लगाकर सफलता का यह परचम लहराया है.

Rubina Yadav

जीसीडबल्यू अकादमी में कर रही हैं अभ्यास

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. रुबिना ने अपने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने सफलता से रेवाड़ी जिले और हरियाणा प्रदेश का का मान बढ़ाया है. वर्तमान में रुबिना यादव कर्नाटक के जीसीडबल्यू अकादमी में अभ्यास कर रही हैं.

उज्ज्वल भविष्य की कामना की: डा. अनिल

रुबिना यादव ने इससे पहले वर्ष 2014 से 2018 तक एथलेटिक्स की बारीकियां राव तुलाराम स्टेडियम में एथलेटिक प्रशिक्षक डा. अनिल कुमार के सान्निध्य में सीखकर देश, प्रदेश का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर रेलवे के अधिकारियों के साथ जिला खेल अधिकारी और प्रशिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

रिकार्ड से ऊंची लगाई छलांग

बीते वर्ष 13 जून को तमिलनाडु में संपन्न हुई 61वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रुबिना यादव ने 1.78 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता था. इस बार उन्होंने अपना रिकार्ड तोड़ा है. बेंगलुरू में उन्होंने 1.81 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.