सोनीपत: फोन पर बेटी किसी से करती थी बात, माता पिता ने दी ऐसी सजा सुनकर काँप जाएगी रूह

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में 30 अप्रैल को एक घर में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी और अब पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है. इसके बाद, जब सोनीपत पुलिस ने उसके माता-पिता से गहनता से पूछताछ की तो दोनों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ही नाबालिग बच्ची की गला दबाकर हत्या की है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

Murder

इस वजह से की हत्या

मध्य प्रदेश का एक परिवार सोनीपत के असदपुर गांव में अपना भरण-पोषण करने आया था और परिवार में गंगाराम, उसकी पत्नी शोभा बाई का एक बेटी और एक बेटा है. 13 वर्षीय बेटी फोन पर किसी से बातचीत किया करती थी. इस बात को लेकर गंगाराम व उसकी पत्नी अपनी बेटी को रोकते थे लेकिन बेटी फोन पर बात करना बंद नहीं कर रही थी जिसके लिए गंगाराम और उसकी पत्नी ने अपनी 13 वर्षीय बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी और उसकी हत्या का संदेह किसी अज्ञात व्यक्ति पर किया. लेकिन सोनीपत पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए खुलासा किया कि पति-पत्नी ने ही अपने नाबालिग बच्चे की हत्या की है और आज दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनोखी श्रद्धांजलि, गाय 'नंदिनी' की तेरहवीं पर महाभोज; 650 किलो रसगुल्लों का लगाया गया भोग

जांच अधिकारी ने कही ये बात

इस मामले की जानकारी देते हुए मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को असदपुर गांव के एक घर में नाबालिग लड़की का शव मिला था और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. जांच करने पर उसके माता-पिता गंगाराम और शोभा ने उसकी हत्या कर दी, उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.