हिसार: 3 साल बाद खुला जिंदल टावर, दिखेगा पूरे शहर का नजारा; ये रहेगा टाइम टेबल

हिसार | जिंदल टावर को तीन साल बाद मंगलवार को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. 90 मीटर वेधशाला टॉवर से शहर का नज़ारा देखा जा सकता है. ओपी जिंदल नॉलेज सेंटर परिसर स्थित वेधशाला टावर व पार्क की मरम्मत का कार्य रिकॉर्ड तीन माह की अवधि में पूरा किया गया है. शहरवासी सोमवार को छोड़कर शाम 4 बजे से 7 बजे तक इस टावर से शहर का नजारा देख सकेंगे. टावर पर दो मंजिला चबूतरा बनाया गया है. मीनार पर चढ़ने के लिए सीढिय़ों व लिफ्ट की व्यवस्था है. टावर को विजय के पाटिल एंड एसोसिएट्स द्वारा डिजाइन किया गया है.

Jindal

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

टावर देखने आए गेरखपुर निवासी डीएन कॉलेज के छात्र चिराग ने बताया कि इतनी ऊंचाई का टावर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. चिराग ने बताया कि वह जब भी पार्क में आते थे तो यह मीनार बंद पाई जाती थी लेकिन आज जब मैं यहां से गुजर रहा था तो देखा कि मीनार खुली हुई थी. हिसार निवासी विनय ने बताया कि बदलाव कर इसे और बेहतर बनाया गया है. लोगों में भी टावर खुलने के बाद से खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.