हरियाणा के इन दो जिलों में आज इंटरनेट सेवा रहेगी बन्द

चंडीगढ़ । झज्जर और सोनीपत जिले में हरियाणा सरकार ने वॉइस कॉलिंग को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की मोबाइल सेवाओं जैसे कि इंटरनेट सेवा (2G , 3G, 4G , सीडीएमए, जीपीआरएस), s.m.s. सेवाओं (सिर्फ बल्क एसएमएस ) और मोबाइल नेटवर्क पर मिलने वाली सभी डोंगल सेवाओं को 5 फरवरी 2021 की शाम 5:00 बजे तक बंद कर दिया है. हालांकि इन जिलों में यह सभी सेवाएं पहले से ही बंद है. लेकिन अब इन सेवाओं के बंद रहने की अवधि को बढ़ाकर 5 फरवरी कर दिया गया है.

INTERNET ON MOBILE

बीएसएनएल समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को करना होगा आदेश का पालन

एक अधिकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दूरसंचार अस्थाई सेवा निलंबन (लोक सुरक्षा या लोक अपात) नियम, 2017 के नियम 2 के अंतर्गत इन जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं. बीएसएनल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) समेत हरियाणा की सभी टेलीकॉम कंपनियों को हरियाणा सरकार के इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आदेश का पालन न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सार्वजनिक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा इस प्रकार के आदेश दिए गए हैं. यदि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा दिए गए इन आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो वह व्यक्ति संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए स्वयं उत्तरदाई होगा.

इंटरनेट सेवा बंद करने का यह है मुख्य कारण

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार ने टि्वटर, फेसबुक , व्हाट्सएप, एसएमएस आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों के प्रसार को रोकने व दुष्प्रचार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय तक बंद करने का फैसला लिया है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts