हरियाणा में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 16 जिलों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज मौसम बेहद खराब रहेगा. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है. उत्तरी हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं. दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व में महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले शामिल हैं.

weather barish 1

रेवाडी में तीसरे दिन भी बारिश जारी

रेवाडी शहर में मानसून की बारिश शुरू हो गई है. मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा. अब बारिश से हालात खराब होने लगे हैं. जगह- जगह सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. तापमान में गिरावट तो आई है लेकिन दिन में निकल रही तेज धूप के कारण उमस बरकरार है.

80 और गांवों में बाढ़ का घुसा पानी

हरियाणा में घग्गर और यमुना नदियों का पानी 80 और गांवों में घुस गया है. करीब 1,378 गांव बाढ़ और राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित है. आपदा से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 अभी भी लापता हैं. सरकार अब राज्य में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में प्रभावित जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

बाढ़ प्रभावित होने से मिलेगा ये फायदा

राज्य में बाढ़ की घोषणा के साथ ही सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों के हिसाब से राहत मांग सकेगी. फिलहाल, केंद्र की ओर से राज्य को 216 करोड़ रुपये की फौरी राहत दी गई है जबकि नुकसान इस रकम से कहीं ज्यादा हुआ है. मरने वालों को 4- 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

सरकार की ये है तैयारी

बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए हरियाणा सरकार 20 हजार से 1.20 लाख रुपये देगी. पशुओं की मौत पर दूधवाले की श्रेणी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा. अगर किसान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है तो सरकार उसे 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मदद करेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.