हरियाणा CM ने जब खेला बैडमिंटन, VIDEO देख पूछने लगे लोग- अब यही काम रह गया है ?

करनाल । हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्पोर्ट्स कंपलेक्स के उद्घाटन पर पहुंचे. जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला. मुख्यमंत्री का बैडमिंटन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोगों की इस पर अजब -गजब  प्रतिक्रिया आ रही है.

CM MANOHAR BADMINTAN

लोगों ने उठाए सीएम के वायरल वीडियो पर सवाल 

देशभर में पिछले 2 महीनों से ज्यादा समय से किसान आंदोलन चल रहा है. किसानों द्वारा केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की जा रही है. बता दे कि किसान आंदोलन में सबसे प्रभावित राज्यों में हरियाणा और पंजाब शामिल है. कुछ दिनों पहले हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सभा को किसानों द्वारा रद्द भी करवाया गया था.

यह भी पढ़े -  करनाल के लाल गंगा ने रचा इतिहास, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

इसके अलावा किसानों ने करनाल में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भी नहीं उतरने दिया. कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलना और उसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो देखकर लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए. लोगों ने कहा कि बस अब यही करना रह गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.