चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा में फिर से झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. फिलहाल लोगों को अभी बरसात से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है. इसका मुख्य कारण मानसून टर्फ का सामान्य होना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुरुक्षेत्र में रात से ही बरसात हो रही है.
आज पूरे दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 जुलाई से राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. विभाग के मुताबिक, आज भी हरियाणा के कई हिस्सों में दिनभर बारिश जारी रहेगी. इस साल हरियाणा में मानसून ज्यादा लेट नहीं आया, 1 जुलाई से सक्रिय हो गया था.
पिछले साल की तुलना में इस साल राज्य में ज्यादा बारिश हुई है. 1 जुलाई से लगातार पहले दो हफ्तों में अच्छी बारिश हुई. वहीं, तीसरे सप्ताह में बदलाव आया और बारिश कम हो गयी. मगर देखा जाए तो महीने के अंतिम सप्ताह में भी बरसात का दौर देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़े : कल का मौसम
फिर सक्रिय हो रहा मानसून
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बना है जिसके कारण हवाएं एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गई हैं. इससे आने वाले दिनों में फिर से बरसात की संभावना बन रही है. फिलहाल, हरियाणा को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
पिछले 24 घंटे में हरियाणा की स्थिति
- पिछले 24 घंटे में राज्य के 17 जिलों में बारिश हुई है. औसतन 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई.
- सबसे ज्यादा बारिश फरीदाबाद जिले में 54.5 मिमी हुई है.
- हिसार जिले में 28 मिमी, पलवल जिले में 22 मिमी बारिश हुई है.
- इधर कल पूरे दिन रेवाड़ी में बादल छाने की वजह से तीन घंटे तक बारिश हुई.
- कुरुक्षेत्र में कल रात से ही बरसात हो रही है.
- झज्जर में भी यही स्थिति देखने को मिली.
