हरियाणा: अब ITI में आन द स्पाट होंगे दाखिले, इस दिन से होगी शुरुआत

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग प्रदेश में स्थित सभी सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में रिक्त सीटों पर 9 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर ‘ऑन द स्पॉट एडमिशन’ करेगा. एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रवेश नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा.

ITI Haryana

उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने मेरिट कार्ड एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ दोपहर 12 बजे तक संस्थान में उपस्थित होंगे तथा प्रवेश शुल्क मौके पर ही ऑनलाइन जमा करायेंगे. इसके साथ ही, इस अवधि के दौरान नए आवेदन प्रवेश पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in पर भी भेजे जा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि मेरिट कार्ड प्रवेश पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है तथा संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या प्रवेश पोर्टल पर देखी जा सकती है. सत्र 2023- 24 के लिए प्रवेश विवरणिका में उल्लिखित अन्य नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.