चंडीगढ़ । मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा में मौसम 11 फरवरी तक परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने और बारिश की संभावना भी बन सकती है. फरवरी के अंत तक दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहने की आशंका है. इसके साथ ही रात्रि तापमान में गिरावट रहने की संभावना भी है.
फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है ठंड
मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान अधिक रहने की वजह से सुबह कोहरा छाया रहता है. 12 से 15 फरवरी तक बरसात आने की आशंका है. अभी 20 फरवरी तक सर्दी ओर सताएगी. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए ठंड फायदेमंद है. इन दिनों में जितनी अधिक ठंड रहेगी, गेहूं की फसल को उतना ही फायदा होगा. अब दिन में धूप खिलने लगी है. जिसकी वजह से दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है. जिसकी वजह से सब्जी की फसलों को भी अब नुकसान नहीं होगा.
इन कारणों से हो रहा है मौसम में परिवर्तन
मौसम में हो रहे परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है. यह पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर जाकर बर्फबारी करते हैं. इसी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है. हाल ही के दिनों में आया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर ना जाकर मैदानों की ओर मुड़ गया. जिसकी वजह से जल्द ही आसमान साफ हो गया और धूप दिखाई देने लगी. इसकी वजह से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा. दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
