हरियाणा के इन जिलों में अगले 2 घंटे में गरज के साथ होगी बरसात, ताजा अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के कुछ जिलों में फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना आरंभ कर दिया है. फिलहाल अब कुछ जिलों में बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने करीब 4 बजे पूर्वानुमान जताया है कि हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, नारनौल और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी और यह बारिश अगले 2 घंटे के अंदर होगी.

barish 2

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 सितंबर को राज्य में बारिश और आंधी की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. मौसम साफ रहेगा लेकिन उत्तरी हरियाणा और दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बारिश होगी. 16 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.