कृषि मंत्री जेपी दलाल ने की बड़ी घोषणा, जल्दी देखें

भिवानी । देश में सरकार कृषि क्षेत्रों व मंडियों आदि के विकास विस्तार की दिशा में बड़े कदम उठा रही है. समय-समय पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें कृषि क्षेत्रों में विकास के लिए नई नई योजनाएं बनाती रहती हैं. इसी दिशा में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है.

JP DALAL

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने की यह बड़ी घोषणा

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है. ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से जेपी दलाल ने यह एलान किया है. अपने ट्विटर हैंडल में उन्होंने कहा है कि लोहारू में अनाज मंडी और सब्जी मंडी का विस्तार किया जाएगा. मंडियों के विस्तार के अतिरिक्त ढिगावा के बाईपास और रेलवे के ऊपरगामी पुल का काम भी जल्दी ही आरंभ करवा दिया जाएगा. उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की है और इन परियोजनाओं के लिए लगभग 17 करोड रुपयों की लागत का ऐलान किया है.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts