हरियाणा में SC वर्ग को बड़ी सौगात, ग्रुप A और B की नौकरियों के प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए जहां विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा तो वहीं कई वर्गों को त्योहारी सीजन पर विशेष सौगात भी दी. इन सबके बीच उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग को भी बड़ा तोहफा दिया है.

school teacher

प्रमोशन में आरक्षण का तोहफा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रुप A और B की नौकरियों में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रमोशन में आरक्षण प्रदान करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक वर्गों को संविधान के कारण अलग- अलग सुविधाएं मिलती हैं.

सीएम ने कहा कि एससी वर्ग के लोगों को नौकरियों में प्रवेश करते समय 20 फीसदी आरक्षण मिलता है लेकिन पदोन्नति के दौरान इसे ध्यान में नहीं रखा जाता है. अब हमने ग्रुप A और B की नौकरियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण प्रदान किया है और इसे आज से लागू कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री का जताया आभार

बता दें कि हरियाणा में इससे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को ग्रुप C और D की नौकरियों के प्रमोशन में ही आरक्षण का प्रावधान था. सूचना जनसंपर्क एवं भाषा निदेशालय ने कहां है कि राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार सहित कई विधायकों ने सरकारी नौकरियों के ग्रुप A और B में प्रमोशन के लिए अनुसूचित जाति को आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.