हरियाणा सरकार खरीदेगी 375 इलेक्ट्रिक बसें, सबसे पहले इन जिलों से होगी शुरुआत

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. रोड़वेज के बेड़े में BS- 6 मॉडल आधारित बसों को शामिल किया जा रहा है तो वहीं आसपास के राज्यों में प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा, लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है. वहीं, पर्यावरण प्रदुषण से निपटने की दिशा में भी परिवहन विभाग सहयोग की पहल कर रहा है.

Electric Buses

375 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

सूबे के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में नए साल से सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) को उतारा जाएगा. इसके लिए जल्द ही 375 बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इनके अलावा, गुरुग्राम- फरीदाबाद के लिए भी 100- 100 अतिरिक्त बसों की खरीद की जाएगी. केन्द्र सरकार को इसकी मांग भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि पानीपत और यमुनानगर जिले में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

मूलचंद शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां यात्रियों को फायदा पहुंचेगा तो वहीं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी सफलता मिलेगी. इसके अलावा, शहरों में सिटी सर्विस के तौर पर मिनी बसों की खरीद भी की जाएगी. प्रदेश के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. रोड़वेज के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

AC बसों का संचालन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से यात्रियों को गर्मी और उमस भरे सफर से राहत दिलाने के लिए 153 एसी बसों की खरीद को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है. इनमें से 72 बसें आ चुकी है और बाकी बसें दिवाली तक पहुंच जाएगी. वहीं, 1 नवंबर से दिल्ली में सिर्फ BS- 6 मॉडल आधारित बसों के संचालन को ही अनुमति रहेगी और इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.