खाटूश्याम मंदिर के कपाट इस दिन होंगे बंद, द्वार खुलने का ये रहेगा समय

चंडीगढ़ | खाटूश्याम मंदिर जा रहे लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है. ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर के कपाट बंद होने जा रहे हैं. इसे लेकर मंदिर कमेटी की और से पत्र जारी भी किया गया है. जिसमें मंदिर के कपाट के बंद करने संबंधी विवरण दिया गया है. आइए जानते हैं किस दिन मंदिर बंद रहेगा.

Khatu Shyam Mandir

मंदिर कमेटी की और से जारी पत्र में कहा गया है कि नवंबर 8 को दीपावली पर्व से पहले मंदिर की साफ सफाई की जायेगी, इस कारण 7 नवंबर को रात्रि 10 बजे से 8 नवंबर को सायंकाल 5.30 बजे तक श्री श्याम मंदिर खाटूश्यामजी के कपाट बंद रहेंगे. मंदिर कमेटी का आगे कहना है कि भक्तों को यह भी सूचित किया जाता है कि श्री श्याम मंदिर में 14 नवंबर को अन्नकुट एवं गोवर्धन पूजा की जायेगी. हर साल दिपावली के मद्देनजर मंदिर बंद होता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.