हरियाणा में स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, सीएम खट्टर ने फ्री परिवहन सुविधा की शुरू

करनाल | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राज्य के स्कूली छात्रों को राहत देते हुए मुफ्त परिवहन सुविधा शुरू की है. सीएम मनोहर लाल ने “छात्र परिवहन सुरक्षा योजना” के चलते इस योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 50 से अधिक बच्चों के लिए बस सेवा और 30 से 40 बच्चों के लिए मिनी बस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही, एसवाईएल और जजपा के साथ चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी.

College Students

पहला चरण करनाल में हुआ शुरू

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव में 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर दूर- दराज के स्कूलों में जाने के लिए अब परिवहन विभाग द्वारा बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिन गांवों में 30 से 40 छात्र हैं, वहां मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. जिन गांवों में पांच से 10 छात्र हैं, वहां शिक्षा विभाग द्वारा परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा. यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत दी जाएगी.

यह बस विद्यार्थियों को स्कूल ले जाएगी और फिर घर छोड़ेगी. इस सुविधा के लिए पैसा जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से खर्च किया जाएगा और यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत प्रदान की जाएगी. सीएम ने करनाल के रतनगढ़ गांव के जनसंवाद कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की घोषणा की है. यह योजना पहले चरण में करनाल जिले में और उसके बाद राज्य के अन्य जिलों में लागू की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

एसवाईएल पर पंजाब जिद छोड़े: खट्टर

सीएम खट्टर ने कहा कि पंजाब से अगर धुआं दिल्ली जाता है तो वह हरियाणा से होकर ही जाता है. ऐसे में इस मसले को सभी सरकारों को मिलकर सुलझाना चाहिए. हरियाणा में पराली जलाने के मामले पहले की तुलना में कम हुए हैं और सरकार की ओर से किसानों को पराली जलाने को लेकर प्रोत्साहन देने या पराली का सदुपयोग करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं.

जेजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर कही ये बात

लोकसभा चुनाव जेजेपी के साथ लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रणनीति का मामला है और रणनीति मीडिया के सामने नहीं बताई जाती. रोहतक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब को अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए. ऐसे में उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एसवाईएल का गठन करना चाहिए. यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी.

भर्ती हुए रेडियोग्राफर की जल्द होगी ज्वाइनिंग

सीएम ने साल 2019 में भर्ती हुए रेडियोग्राफरों की ज्वाइनिंग को लेकर खुशखबरी दी. उन्होंने कहा कि रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती हुए युवाओं को जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी. 1 सप्ताह के भीतर दस्तावेजों की जांच के बाद बाकी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.