एक बार फिर नहर में डूबा नौजवान, 15 दिनों में चौथा हादसा, 4 युवक पहले ही गवा चुके जान

हिसार | जिले में फिर से एक दिल दहला देने वाला वाक्य सामने आया है. एक नहर लोगों को अपने अंदर समाये जा रही है. पेटवाड़ डिस्ट्रिब्यूरी नहर में नहाते समय एक व्यक्ति पानी में डूब गया. खबर मिलते ही गाँव के लोग मौके पर पहुँचे व तैराकों ने नहर में व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी. वहाँ पर मौजूद गाँव लोगों ने बताया कि ढाणी पीरांवाली के रहने वाले पुरुषोत्तम जिनकी उम्र 49 वर्ष है, एक युवक के साथ नहर में नहा रहा था. नहाते- नहाते ही वह नहर में डूब गया. साथी युवक ने उसकी जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नही सका.

Nahar

नहर के किनारे एक व्यक्ति चाय का ठेला लगाता है. उस ने बताया कि युवक नहर के किनारे आवाज लगा रहा था कि पुरुषत्तम पानी में डूब गया है. इसके बाद वह उसे नहर के किनारे ढूंढने के लिए गया परन्तु उसका कोई नामो निशान नहीं मिला. पुरषोत्तम पानी मे डूब चुका था. फिर पुरुषोत्तम के साथ नहाने वाला व्यक्ति भी मौके से भाग गया.

यह भी पढ़े -  हिसार का अर्नव बना हरियाणा का टॉपर, JEE Mains में हासिल की AIR- 22 रैंक

सदर थाना के प्रभारी नरेंद्र पाल जी भी मौके पर पहुंचे व तैराक युवकों की टीम ने नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. पुरषोत्तम के परिवार जनों ने बताया कि पुरुषोत्तम हांसी में टेलर का काम करता था. लेकिन साथ वाला व्‍यक्ति भाग क्‍यों गया यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हिसार में 15 दिनों के भीतर पानी मे डूबने की यह चौथी घटना है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts