झज्जर में बनेगा नया बस स्टैंड, 278.92 लाख रुपये से आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

झज्जर | हरियाणा के जिला झज्जर के खंड बादली में सरकार ने बस स्टैंड का एस्टीमेट मंजूर कर दिया है. 278.92 लाख रुपये की लागत से बनकर बादली का नया बस स्टैंड तैयार होगा. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली बस स्टैंड के लिए धनराशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद किया है.

fotojet 7

पांच वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने प्रशासन से बादली में पुराना बस स्टैंड के स्थान पर सब्जी मंडी बनाने की मांग की है थी. यह जमीन रोडवेज के पास थी. यहां कांग्रेस के समय में बस स्टैंड का काम शुरू हुआ था, लेकिन काम बीच में सरकार बदलने के कारण रूक गया और वह जमीन आज भी खाली पड़ी. ग्रामीणों ने कहा कि कस्बे में सब्जी मंडी बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी. मंडी न होने के कारण दुकानदार भी दिल्ली या बहादुरगढ़ से सब्जी लाते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.