दिल्ली में आयोजित परीक्षा का पेपर जींद के मुर्गी फॉर्म में हो रहा था हल, पुलिस ने दबोचे

जींद । नचारखेड़ा और काकडौद के बीच माइनर के साथ बने मुर्गी फॉर्म पर उचाना पुलिस ने रविवार की सुबह छापेमारी की. बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित डी ग्रुप की परीक्षा के प्रश्न पत्र को मुर्गी फॉर्म में हल किया जा रहा था. पेपर हल कर रहे कुछ लोग छापा पड़ने की खबर मिलते ही भाग गए. मौके से पुलिस द्वारा वाईफाई सहित अन्य कई उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि पुलिस ने मौके से क्या-क्या बरामद किया है.

Police Photo

उचाना थाना पुलिस को यह खबर मिली थी कि रविवार को गांव नचार खेड़ा और काकडौद के बीच से गुजरने वाली माइनर के साथ बने मुर्गी फॉर्म पर दिल्ली कोर्ट के लिए आयोजित डी ग्रुप की भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्टों में हो रहा है. सुबह 10:30 बजे पहली शिफ्ट की परीक्षा आरंभ हो चुकी है. लेकिन दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर के बाद आरंभ होगी. कुछ लोग मुर्गी फॉर्म में उपकरणों के साथ प्रश्न पत्रों को हल कर रहे हैं.

खबर मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने खबर मिलते ही पुलिस टीम के साथ छापेमारी की. पोल्ट्री फार्म पर प्रश्न पत्र हल करते हुए लोग खबर मिलते ही भाग गए. मौके से पुलिस द्वारा वाईफाई समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं. अब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts