हरियाणा में 7 आईपीएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां, पढ़ें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह विभाग ने 7 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं. 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी को प्रतिनियुक्ति से चंडीगढ़ लौटने के बाद हरियाणा पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर नई नियुक्ति दी गई है जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है. राज्यपाल के एडीसी की जिम्मेदारी देख रहे 2017 बैच के आईपीएस अर्श वर्मा को राज्यपाल के एसपी लोकायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

Transfer

इसके अलावा, राजेश कुमार मोहन को एएसपी हिसार, सृष्टि गुप्ता को एएसपी समालखा, शुभम सिंह को एएसपी बादली, मनप्रीत सिंह सूदन को एएसपी पंचकुला और सोनाक्षी सिंह को एएसपी पुन्हाना मेवात लगाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.