हरियाणा में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, इन जिलों में स्थिति और ज्यादा होगी खराब; पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में नए साल के पहले दिन मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह बादल छाए रहेंगे. दोपहर के समय बादलों की लुकाछिपी के कारण सूरज की रोशनी कम रहेगी. सका असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सावधान रहने को कहा है.

Sardi Cold Weather 3

24 घंटे में प्रदेश में दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई है जबकि रात के तापमान में भी 1.3 डिग्री की गिरावट आई है. इससे रात और दिन में ठंड बढ़ गई है. इसे कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति माना जाता है. फिलहाल, ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.

10 घंटे में 4 बार जारी हुआ अलर्ट

शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए मौसम विभाग ने 10 घंटे में 3 बार कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पहला अलर्ट रात 9.17 बजे, दूसरा अलर्ट 11.34 बजे और तीसरा अलर्ट 2.53 बजे जारी किया गया. इन अलर्ट में मौसम विभाग ने घने से घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.

इन शहरों में अलर्ट जारी

हरियाणा के कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध में अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

सिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, महम, गोहाना, जुलाना, जींद, कालका, गुरूग्राम, भादरा, लोहारू, चरखी दादर, भिवानी, तोशाम, मातनहेल, झज्जर, बहाद्रुगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है.

ठंड से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने कोल्ड वेब को लेकर गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सलाह दी गई है कि इस दौरान लोगों को अपनी त्वचा को नियमित रूप से तेल और क्रीम से मॉइस्चराइज करना चाहिए. विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं और उनका जूस पिएं. अनावश्यक रूप से घर से निकलने से बचें. अपने शरीर को सूखा रखें, भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें, वाटरप्रूफ जूते पहनें.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.