हरियाणा के 21 जिलों में कोल्ड डे और फॉग का अलर्ट जारी, पढें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | ठंड के चलते हरियाणा के 21 जिलों में कोल्ड डे और फॉग का अलर्ट जारी किया गया है. यहां घने कोहरे के साथ- साथ शीत लहर की स्थिति भी है. प्रदेश के 5 जिले ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. सुबह- शाम कोहरा ऐसा है कि शहर और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता महज 10 मीटर तक ही दर्ज की गई है. फिलहाल, ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही है.

Sardi Cold Weather 3

शनिवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा. इस दौरान जींद जिले में दिन का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था. वहीं, पंचकुला में अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबाला की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

कल रात से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में 8 जनवरी यानी कल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, 8 तारीख की रात से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद, बारिश के आसार हैं. इस दौरान हल्की गति से उत्तर- पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, लेकिन इस दौरान सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

9 से बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 8 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसके कारण 9 और 10 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बदलाव और तेज हवाएं और आंधी- तूफान, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम में इस बदलाव से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर से बदलकर उत्तरी हो जाएगी और 11 जनवरी से प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.