Big Breaking: हरियाणा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

चंडीगढ़ | हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था. हिंदूकुश में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 थी. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. यह हल्की तीव्रता का भूकंप था. इसके अलावा, दिल्ली- NCR में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

EARTHQUEAK BHUKAMP

अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. लगातार आ रहे झटकों के कारण लोग सुरक्षा उपाय के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. इससे पहले 3 अक्टूबर को नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप के झटके दिल्ली- एनसीआर तक महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र तालकोट, बझांग में दर्ज किया गया.

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जबकि भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.