अयोध्या जाने वाले यात्रियों को झटका, 22 जनवरी तक रद्द रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली | अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train)  को 22 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. दरअसल, रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस के चलते इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को रद्द कर दिया है. IRCTC ऐप पर यह ट्रेन 22 जनवरी तक रद्द दिखाई जा रही है. हालांकि, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि उनके पास फिलहाल 15 जनवरी तक ही वंदे भारत के रद्द होने की जानकारी है.

Vande Bharat Train

30 दिसंबर को PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

अयोध्या- आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 दिसंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. यह 4 जनवरी से नियमित रूप से चलने लगी थी लेकिन, ट्रैक मरम्मत कार्य चलने के कारण इसे शुरू में 7 जनवरी से 15 जनवरी तक रद्द कर दिया गया था.

अयोध्या- आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 629 किलोमीटर की दूरी 08:20 घंटे में तय करती है. यह इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन है. इस रूट पर चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में 10:55 घंटे लगते हैं, जबकि कैफियत एक्सप्रेस को 11:15 घंटे लगते हैं. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है. इसका संचालन बुधवार को बंद रहता है.।इस ट्रेन को सिर्फ दो स्टेशनों कानपुर सेंट्रल और लखनऊ पर स्टॉपेज दिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

ट्रेन की समय सारणी

  • ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए सुबह 06:10 बजे प्रस्थान करती है. 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 11:05 बजे चलकर 12:25 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचती है. फिर यहां से 12:30 बजे रवाना होकर 2:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान करती है. यह ट्रेन लखनऊ सुबह 5:15 बजे और कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे पहुंचती है. यहां से शाम 6:40 बजे रवाना होकर रात 11:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है.

ये है किराया

  • आनंद विहार से अयोध्या कैंट तक चेयरकार : 1625 रुपये
  • एक्जीक्यूटिव चेयर कार : 2965 रुपये
  • कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट तक चेयरकार : 835 रुपये
  • कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट तक एक्जीक्यूटिव चेयरकार : 1440 रुपये
  • अयोध्या कैंट से आनंद विहार तक चेयरकार : 1570 रुपये
  • एग्जीक्यूटिव चेयरकार : 2915 रुपये
  • अयोध्या कैंट से कानपुर सेंट्रल तक चेयर कार : 680 रुपये
  • एग्जीक्यूटिव चेयरकार : 1305 रुपये
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.