कोहरे के कारण कालका- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, टिकट बुक करवाने वालों को होगी परेशानी

नई दिल्ली | कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है. इसी वजह से मंगलवार को कालका- नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, जिन यात्रियों ने इस ट्रेन के लिए टिकट बुक कराया है उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Shatabdi Express Train

सोमवार को भी कोहरे के कारण हुई देरी

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन कैंसिल होने का मैसेज भी भेज दिया है. सोमवार को भी कोहरे के कारण शताब्दी एक्सप्रेस लेट हो गई थी, इसलिए इसे देखते हुए ट्रेन संख्या 12011- 12 को मंगलवार को रद्द कर दिया गया है. ताकि लोगों को आगे परेशानी ना हो.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से चली

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 14.15 बजे के स्थान पर 11 घंटे 55 मिनट की देरी से दोपहर 2.10 बजे रवाना हुई. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग रेलवे स्टेशन पर ही फंसे रहे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.