हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: आज तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले पड़ने के आसार, 10 मार्च को फिर बदलेगा मौसम

नई दिल्ली । हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज रविवार सुबह से ही बदला – बदला नजर आ रहा है. बता दे कि आप तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधण्ड, बारिश व ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया.

badal cloud

मौसम में बदलाव से बढ़ रही है गर्मी 

प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार शाम को ही बादल छा गए. सुबह और शाम को हल्की ठंड जारी है. वहीं दोपहर कों तापमान मे बदलाव जारी है. मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का दौर भी जारी है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार सीजन में पहली बार नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन भर कड़ाके की धूप पड़ रही है,  जिससे कि लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कई इलाकों में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना देखने को मिली है. बूंदाबांदी से सभी तरह की फसलों को फायदा होगा. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में कमी आई,  जो सभी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

स्थान    अधिकतम    न्यूनतम

नारनौल    35.0    12.5

रोहतक    33.0    13.6

हिसार     32.6    12.0

भिवानी    31.3    13.6

सिरसा     29.9    12.0

अंबाला    29.7    13.3

करनाल    28.0    13.0

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.