हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 1 मार्च से लागू होगा ड्रेस कोड, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा में 1 मार्च से राज्य के सभी नागरिक अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू की जाएगी. राज्य के हर जिले में एनएबीएल प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी. यह निर्देश हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने दिए हैं.

anil vij

5 घंटे तक चली बैठक

प्रदेश के डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य संस्थानों के साथ करीब 5 घंटे तक चली बैठक में अनिल विज ने कहा कि एक मार्च से यूनिफॉर्म कोड लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने हरियाणा स्टेट लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पूरा सहयोग देने को कहा. सभी प्रयोगशालाओं को एनएबीएल करवाएं ताकि लोगों में विश्वास पैदा हो.

सभी अस्पतालों में हो लैब

मंत्री ने कहा कि 100 बेड से ऊपर के सभी अस्पतालों में एनएबीएल लैब होनी चाहिए. लैब तकनीशियनों की भर्ती के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक डॉ. आरएस पुनिया, महानिदेशक डॉ. जेएस पुनिया भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

एसोसिएशनों की ये हैं प्रमुख मांगें

एसोसिएशन की मुख्य मांगों में पदोन्नति, विभिन्न प्रकार के भत्ते, एसीपी समय अवधि, शैक्षणिक योग्यता, वरिष्ठता, वेतनमान, विशेषज्ञ कैडर, नामकरण और नियमों में बदलाव शामिल हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.