रोहतक में बेटी स्वाति की निकाली घुड़चढ़ी, लम्हे को देख हर कोई हुआ हैरान

रोहतक | हरियाणा के रोहतक शहर की जगदीश कॉलोनी में एक अनोखी घुड़सवारी हुई. दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी इकलौती बेटी की शादी से एक दिन पहले दूल्हे की तरह घुड़चढ़ी की रस्म निभाई. बेटी ने भी घुड़सवारी के जरिए अपने पिता के बेटे की तरह शादी करने की इच्छा पूरी की. यह मामला चौतरफा चर्चा का विषय बना हुआ है.

Swati Rohtak

बारात का किया जोरदार स्वागत

राजू गांधी के परिवार और समाज के लोग उनकी बेटी स्वाति को घोड़ी पर बैठाकर कॉलोनी के मुख्य मार्गों से गुजरे. स्वाति की शादी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है. स्वाति की बारात बुधवार को साईं दास कॉलोनी से आई. बारात का भी जोरदार स्वागत किया गया. लोगों में भी काफी खुशी थी.

यह भी पढ़े -  रोहतक PGI में डॉक्टरों की भारी कमी, OPD के बाहर लग रही लंबी कतारें

बेटी को समझा बेटा

जगदीश कॉलोनी निवासी सब्जी व्यापारी राजू गांधी ने बताया कि उनकी बेटी स्वाति की 31 जनवरी को शादी थी. उनका कोई बेटा नहीं है. इसलिए अपनी बेटी को बेटे की तरह माना और उसका पालन- पोषण किया. वह अपनी बेटी की बेटे की तरह धूमधाम से शादी करना चाहते थे, तो घुड़सवारी के साथ यह इच्छा पूरी हो गई.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.