कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को मिला A++ ग्रेड, यह ग्रेड लेने वाली हरियाणा की पहली यूनिवर्सिटी बनी KU

कुरुक्षेत्र | शुक्रवार को नैक (NAAC) की तरफ से मूल्यांकन परिणाम जारी किया गया है. इस मूल्यांकन परिणाम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को  ए++ ग्रेड दिया गया है. इसके बाद, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KUK) राज्य की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बन गई है जिसने ए++ ग्रेड प्राप्त किया है. KU ने 3.56 स्कोर के साथ नैक में ए प्लस-प्लस यूनिवर्सिटी का रैंक प्राप्त किया है. यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व भरा पल है.

Kurukshetra University Kurukshetra

सबके साझा प्रयासों से मिली सफलता

इस बारे में केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि सबकी साझा कोशिश से नैक ए++ ग्रेड हासिल करने में सफल हुए है. A++ ग्रेड मिलने से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी अब “राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा” की तरफ से मिलने वाली ₹1000 करोड़ की ग्रांट की पात्र बन गई है. कुलपति ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नैक के मूल्यांकन के लिए 13 से 15 सितंबर को टीमों विश्वविद्यालय में आई थी.

यूनिवर्सिटी को दिया गया A++ ग्रेड

अपने दौरे के दौरान नैक की टीम के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 7 मानकों के आधार पर इवेलुएशन किया. जिनमें पाठ्यचर्या के पहलू, शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, आधारभूत ढांचा और सीखने के संसाधन, विद्यार्थी सहयोग और प्रगति, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन, इंस्टीट्यूशनल वैल्यू एंड बेस्ट प्रैक्टिसिज आदि मानकों के आधार पर जाँचा गया.

इस मूल्यांकन के बाद नैक स्टैंडिंग कमेटी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3.56 अंक देकर ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिया है. अब विद्यार्थियों की डीएमसी पर  भी ए++ ग्रेड लिखा आएगा. इससे विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा में वेटेज मिलेगी. विश्वविद्यालय को अब कोर्सेज डिजाइन करने की ऑटोनॉमी मिल जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.