एयरटेल (Airtel) के अंबाला सर्वर में आग लगने से लाखो का नुकसान, जाने क्यों लगी आग

अम्बाला । अंबाला में एयरटेल (Airtel) के मुख्य सर्वर कार्यालय में शुक्रवार को एक बड़ी आग लग गई. एयरटेल का मुख्य नेटवर्क अंबाला में इसी कार्यालय से संचालित होता है. कार्यालय में आग लगने के बाद हरियाणा में एयरटेल (Airtel) का नेटवर्क ठप हो गया है.

airtel office news

इस समय लगी थी आग

नवीनतम अपडेट के अनुसार, अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर साहा में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में आग लग गई. रिपोर्टों से पता चलता है कि आग दोपहर 2 बजे के आसपास लगी. दमकल को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस आग से लाखो रूपए के उपकरण और फाइबर ऑप्टिक्स केबल जल कर खाख हो गए. एक अनुमान के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट के कारन लगी है. असली वजय के जांच के बाद पता लग पायेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

नेटवर्क को संचालित करने वाले उपकरण जले

मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, नेटवर्क का संचालन करने वाले उपकरण जल गए हैं और आग लगने से सर्वर कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी वजह से इलाके में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हुआ है. लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल और इंटरनेट बंद थे. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts