शिक्षा विभाग ने दिया हरियाणा के JBT शिक्षकों को बड़ा झटका, स्टेशन मिलने के बाद भी टीचरों की नहीं हुई जॉइनिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके चलते आचार संहिता लग चुकी है. इसी क्रम में हरियाणा के JBT शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बड़ा झटका दिया है. लोकसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता के कारण टीचर्स के शिक्षा विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं. इससे जेबीटी टीचर्स ट्रांसफर किए जाने के बाद भी ड्यूटी जॉइन नहीं कर सके है.

TEACHER

लगभग 9200 JBT का हुआ ट्रांसफर

हाल ही में जारी किए गए उनके पोस्टिंग आदेश कथित तौर पर चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए रोक दिए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, राज्य स्तर पर हुए ट्रांसफर में करीबन 9,200 जेबीटी को ट्रांसफर किया गया था. इस साल हुई ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत टीचर्स का ट्रांसफर दूसरे जिलों में कर दिया गया था. हालांकि, कार्यमुक्त करने या शामिल होने के आदेश 16 मार्च को जारी किए गए थे, जब चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता की घोषणा की थी. इससे उनकी जॉइनिंग को लेकर संकट खड़ा हो चुका है.

असमंजस में फंसे शिक्षकों के परिवार

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई शिक्षक नई तैनाती वाली जगह पर पहुंच गए, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर उन्हें शामिल होने की अनुमति नहीं मिली. हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (HPTA) की राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि कई शिक्षक जो घरेलू सामान के साथ अपने नई पोस्टिंग जगह पर चले गए हैं, उन्हें अधर में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों के परिवार असमंजस में फंस गए हैं, क्योंकि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जल्द होगा मुद्दे का समाधान

एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 80 से 90 प्रतिशत जेबीटी चुनाव विभाग के लिए बूथ स्तर के अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, इसलिए ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है क्योंकि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. एचपीटीए के अध्यक्ष हरिओम राठी ने सरकार से इस मुद्दे का शीघ्र समाधान करने के बारे में कहा. शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रही राज्य मंत्री सीमा त्रिखा के साथ यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जल्द ही इसका हल होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.