हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

जींद। हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा को अंतराष्ट्रीय काल से फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी का नंबर दूसरे देश का बताया जा रहा है. धमकी देने वाले आरोपित ने व्हाट्स ऐप पर काल से माध्यम से धमकी दी है और उसके बाद मैसेज भेज कर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी. धमकी मिलने के बाद गायक मासूम शर्मा व उसके परिवार में डर का माहौल बना हुआ है.

masoom sharma news

मासूम शर्मा ने जुलाना थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपित को गिरफतार करने की मांग की है. जुलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.

गांव ब्राहमणवास निवासी हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने बताया कि 16 मार्च की शाम को एक विदेशी नंबर से व्हाट्स एप काल आई. जब उसने काल को उठाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगा और परिवार के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया. जब मैंने फोन करके आरोपित व्यक्ति के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया. उसके बाद आरोपित ने धमकी भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिए. धमकी मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. जुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जुलाना में फोन पर धमकी देने की वारदात इससे पहले भी हो चुकी है. दस दिन पहले जुलाना के आढ़ती को फोन पर धमकी देकर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी. पुलिस ने इस मामले को सुलझाया ही था कि अब हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को धमकाने का मामला सामने आ गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.