हरियाणा में बच्चों को लू से बचाने के लिए बदला जाएगा स्कूलों का समय, जानें नया टाइम-टेबल

भिवानी | गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. बच्चों के स्कूल भी शुरू हो चुके हैं. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. हरियाणा में बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा. सभी स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर से पहले छुटी कर दी जाएगी.

SCHOOL BUS 2

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बैठक

प्राथमिक स्कूलों को खोलने और छुट्टी का समय उपायुक्त तय करेंगे, जबकि बाकी कक्षाओं का शेड्यूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किया जाएगा. गर्मी के मौसम में बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर ORS कॉर्नर बनाए जाएंगे. मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक की.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

बदलेगा स्कूलों का समय

मीटिंग में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों, मजदूरों और गरीबों को लू से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर विस्तृत कार्य योजना लागू की है. स्कूलों में समय बदलने को लेकर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों व प्रभारियों को निर्देशित किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.