हिम्मत सिंह होंगे HSSC के नए अध्यक्ष, निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद होगी नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर कार्य कर रहें हिम्मत सिंह को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. आपको बता दें कि हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का चेयरमैन नियुक्त किया है. हालांकि, लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

अनुमति मिलने के बाद होगी नियुक्ति

जैसे ही अनुमति मिलेगी आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी. सरकार के इस कदम से ये कहा जा सकता है कि हिम्मत सिंह के हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्षत बनने के रूप में रोड जाति को सरकार में एक बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके कहीं- न- कहीं हरियाणा की राजनीति में एक अलग अर्थ होगा. करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां रोड जाति का अच्छा खासा प्रभाव है और अब सरकार में रोड जाति का प्रतिनिधित्व होने से कहीं न कहीं माहौल सरकार के पक्ष में जाता दिखने वाला है.

कैथल जिले के रहने वाले हैं हिम्मत सिंह

ये कहना बिल्कुल सही होगा कि आने वाले दिनों में करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरण बदलते दिख सकते है. हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं. इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है. इन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

इसके अतिरिक्त , हिम्मत सिंह ई- कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे है. इन्होंने हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.