हरियाणा में BJP के चुनाव प्रचार अभियान को बड़ा झटका, अमित शाह की तीनों रैलियां हुई रद्द

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने की कवायद में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका लगा है. सूबे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 3 रैलियों का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अब ये रैलियां कैंसिल कर दी गई है. बता दें कि अमित शाह 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक व करनाल में रैली को संबोधित करने हरियाणा पहुंच रहे थे.

AMIT SHAH

राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

हरियाणा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की राज्य में होने वाली तीनों रैलियां कैंसिल कर दी गई है. बाद में आगामी तिथि तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित पूरे देश में बीजेपी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और हम 400 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल कर रहे हैं.

किसानों की आड़ लेकर विरोध

किसानों के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि जिन कानूनों को लेकर किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिए थे. उसके बाद भी, किसानों की मांगों को हल करने का लगातार प्रयास हमारी केंद्र की मोदी सरकार कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

सुभाष बराला ने कहा कि जो लोग किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में थे, उनमें से ज्यादातर लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है और अब वही लोग किसानों की आड़ लेकर विरोध कर रहे हैं. लोकतांत्रिक तरीके से सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इस प्रकार अभद्र पूर्ण विरोध करना सरासर ग़लत है. आप अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल कर विरोध कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.