हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने गर्मियों की छुट्टियों का किया ऐलान, इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वहीं, चुनावी ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों के लिए ये खबर राहत लेकर आई है. हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Bank Holidays

गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि हरियाणा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. इस दौरान सूबे के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके बाद 1 जुलाई से दोबारा स्कूल ओपन होंगे. बता दें कि यह आदेश राज्य के सभी स्कूलों पर लागू होगा. शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के प्रति हरियाणा के सभी शिक्षा विभागों के साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है.

भीषण गर्मी का प्रकोप

बता दें कि इस समय हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी का का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सुबह होते ही सूर्य की तपिश लोगों के बदन को झुलसा रही है. ऐसे मौसम में खासकर छोटे बच्चों को बहुत अधिक खतरा रहता है, जिसको देखते हुए शिक्षा निदेशालय द्वारा गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

बदला गया स्कूलों का टाइम

पत्र के अनुसार, 18 मई से 31 मई तक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है. जो स्कूल एकल शिफ्ट में चलते हैं, उनका समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, जो स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं, उनके लिए पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेगी और दूसरी शिफ्ट 11:45 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.