हरियाणा में आज से शराब महंगी: जानें कितने रुपए तक बढ़ी बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की कीमतें

चंडीगढ़ | हरियाणा में शराब पीने के शौकीन लोगों को आज से मंहगाई का झटका लगा है. सूबे में आज से शराब और बीयर पीना महंगा हो रहा है. देशी शराब की बोतल के लिए 5 रूपए तो वहीं, बीयर के लिए 20 रूपए ज्यादा का भुगतान करना होगा. वहीं, अंग्रेजी शराब की कीमतों में भी 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में शराबियों को आज से शराब पीने के लिए अपनी जेब को और अधिक ढीला करना होगा.

Liquor Wine Daru Shop

नई आबकारी नीति लागू

हरियाणा में 12 जून यानि आज से नई आबकारी नीति लागू हो रही है, जिसके बाद शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हरियाणा की बीजेपी सरकार पहली बार इम्पोर्टेंड शराब को इसके दायरे में लाई है. होलसेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उसपर 20 फीसदी लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी.

बार संचालक के लिए नया नियम

वहीं, होटल में लाइसेंसी बार संचालक अब आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगें लेकिन ये भी शर्त रखी गई है कि तीनों ही शराब ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारकों के होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा इस बार आबकारी नीति में रिजर्व प्राइस के मुकाबले 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि शराब के दाम पर कम बढ़ोतरी की गई है. पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपए बढ़ाए जाते थे लेकिन इस बार 20 से 25 रुपए प्रति पेटी की बढ़ोतरी की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.