हिसार जिले के इस गांव में बनेगा 33 kV बिजली सब-स्टेशन, कल CM करेंगे शिलान्यास

हिसार | हरियाणा सरकार सूबे में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी 20 जून यानि कल हिसार जिले के कालीरामण गांव में 33 kV बिजली सब- स्टेशन के नवनिर्माण का शिलान्यास करेंगे. गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसके बनने से कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

Electricity Board

602.18 लाख में होगा निर्माण

गांव के सरपंच रवि सिवाज ने बताया कि लगभग दो एकड़ जमीन पर बनने वाले इस पावर हाउस पर करीब 602.18 लाख रूपए की लागत आएगी. बिजली सब-स्टेशन बनने से न केवल कालीरामण बल्कि आसपास के कई गांवों में बिजली नेटवर्क मजबूत होगा. इसके अलावा कृषि क्षेत्र में बिजली उपलब्धता को पूरा करने में मदद मिलेगी. ग्रामीणों को बिजली के लंबे कटो से छुटकारा मिलेगा.

बिजली सप्लाई में होगा सुधार

सरपंच ने बताया कि एक साल के भीतर इस सब- स्टेशन को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि 33 kV पॉवर हाउस बनने से आसपास के गांवों फ्रांसी, खासा, अग्रोहा आदि के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. गांवों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था पहले से बेहतर हो सकेगी.

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत का पूरा फोकस गांव के सर्वांगीण विकास पर है. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में में भी लगातार कोशिश की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.