नई दिल्ली से वैष्णोदेवी के लिए संचालित होगी एक और स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र के शहरों तथा हरियाणा से माता वैष्णोदेवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक और स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन के संचालन का हरियाणा के भी कई शहरों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Indian Railway

ये रहेगा शेड्यूल

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 04075, नई दिल्ली से 3 से 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2.35 बजे अंबाला कैंट और रात 11:40 बजे कटरा पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04076, कटरा से 4 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रत्येक वीरवार और सोमवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 5: 30 बजे अंबाला कैंट और 9: 30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

इन स्टेशनों पर ठहराव

नई दिल्ली से रवाना होकर बीच रास्ते यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.