गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से हरियाणा में खुले स्कूल, जाने इस महीने होंगे कितने हॉलिडे?

चंडीगढ़ | आज से साल का 7वां महीना यानि जुलाई महीना शुरू हो गया है. गर्मी की छुट्टियां खत्म होने क़े बाद 1 जुलाई यानि आज से खुल गए है. छुट्टियां खत्म होने क़े बाद सभी विद्यार्थी अब स्कूल जायेंगे. बच्चे हो या बड़े हर किसी कों छुट्टियों का इंतज़ार रहता है. आज हम आपको इस बारे में जानकारी दे रहें है कि जुलाई महीने में कितनी छुट्टियां होने वाली है. हम आपको बताएंगे कि आखिर जुलाई में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे. जुलाई 2024 में 4 शनिवार और 4 रविवार पड़ेंगे. वहीं, स्कूलों में दूसरे शनिवार की छुट्टी रहती है.

School Holiday

छुट्टियों की लिस्ट

  • 07 जुलाई : रविवार
  • 13 जुलाई : दूसरा शनिवार
  • 14 जुलाई : रविवार
  • 21 जुलाई : रविवार
  • 28 जुलाई : रविवार
  • 31 जुलाई : (बुधवार) उधम सिंह शहीदी दिवस
यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

नहीं है कोई लम्बा वीकेंड

जुलाई महीने में कोई भी लम्बे वीकेंड क़े लिए छुट्टियां नहीं है. यानि कि आप ऐसा कोई प्लान नहीं बना सकते जिसमें फैमिली क़े साथ 2- 4 दिन क़े हॉलिडे पर चले जाए. ऐसे में इस सूची से आप अंदाजा लगा सकते है कि जुलाई महीने में कितने दिन स्कूलों बंद रहने वाले है और उसी क़े मुताबिक अपने प्लान बना सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.