हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने शुरू की ब्याज सब्सिडी योजना

चंडीगढ़ | हरियाणा में बाजरा (Bajra) उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) ने बाजरा प्रसंस्करण इकाइयों को 25 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी प्रदान करने का फैसला लिया है. सरकार द्वारा बाजरा उत्पादक किसानों और बाजार की मजबूती के लिए ब्याज अनुदान योजना की शुरुआत की गई है.

bajra

14 दिन में मिल जाएगा पैसा

इस योजना के तहत, बाजरा प्रसंस्करण इकाइयों को 7% सालाना या भुगतान की गई वास्तविक ब्याज दर, जो भी कम हो के रूप में ब्याज सहायता मिलेगी. आवेदन के 64 दिनों के भीतर ब्याज सब्सिडी प्रदान कर दी जाएगी. पात्र आवेदनों के लिए स्वीकृति पत्र 40 वर्किंग- डे के भीतर जारी कर दिया जाएगा. स्वीकृति मिलने पर स्वीकृति पत्र 10 वर्किंग- डे के अंदर जारी होगा. इसके बाद, स्वीकृत वित्तीय सहायता का वितरण 14 दिन में कर दिया जाएगा.

MSME के तहत 25 लाख रूपए वार्षिक सहायता

बाजरा प्रसंस्करण के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) द्वारा लिए गए अवधि ऋण पर सालाना अधिकतम 25 लाख रूपए की सहायता प्रदान की जाएगी. सूक्ष्म उद्यम के मामले में संयंत्र एवं मशीनरी या उपकरण में निवेश 1 करोड़ रूपए तथा कारोबार 5 करोड़ रूपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

लघु उद्यम के मामले में संयंत्र एवं मशीनरी या उपकरण में निवेश 10 करोड़ तथा कारोबार 50 करोड़ रूपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जबकि मध्यम उद्यम में संयंत्र एवं मशीनरी या उपकरण में निवेश पचास करोड़ रूपए तथा कारोबार 250 करोड़ रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.