हरियाणा के युवाओं को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपए, कैबिनेट बैठक में फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा की कैबिनेट बैठक (Haryana Cabinet Meeting) में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं. इनमें से एक फैसला लिया गया है कि हरियाणा में युवाओं को हर महीने ₹20,000 मिलेंगे. युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए IT सक्षम युवाओं को 6 महीने 20 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक देने का फैसला किया गया है. उसके बाद, सातवें महीने से प्रति माह ₹25,000 इंडेंटिंग संस्थाओं द्वारा प्रदान किए जाएंगे.

Job Student School College

हर महीने मिलेगा ₹10000 का बेरोजगारी भत्ता

अगर किसी आईटी सक्षम युवा को तैनात नहीं किया जा सकेगा, तो उस स्थिति में सरकार उसे हर महीने ₹10,000  बेरोजगारी भत्ते का प्रदान करेगी.

बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि IT पृष्ठभूमि वाले युवाओं (स्नातक/ स्नातकोत्तर) को रोजगार दिया जाएगा, जो न्यूनतम 3 महीने की अवधि के लिए हरियाणा IT कार्यक्रम (विशेष रूप से डिजाइन किए गए अल्पकालिक पाठ्यक्रम) करेंगे और उसके बाद राज्य में विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों में उन्हें तैनाती दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.