दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आज और कल बदले समय से चलेगी ट्रेन, फटाफट चेक करें नया शेड्यूल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी रोजाना मेट्रो से आवागमन करते हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान में पढ़ लें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन की टाइमिंग में 20 और 21 जुलाई को बदलाव किया गया है.

Metro

इस वजह से बदलाव

DMRC ने बताया है कि दिल्ली मेट्रो के Phase- 4 में जनकपुरी पश्चिम से आर. के. आश्रम के बीच बन रहे गलियारे के 490 मीटर खंड में निर्माण कार्य के चलते येलो लाइन पर टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया गया है.

डीएमआरसी द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को दिल्ली के समयपुर बादली से जोड़ने वाली येलो लाइन की पहली मेट्रो और आखिरी मेट्रो के संचालन समय में बदलाव किया गया है. हालांकि, 22 जुलाई के बाद पहले की तरह निर्धारित समय से संचालन होता रहेगा.

ये रहेगा नया शेड्यूल

इस एडवाइजरी के मुताबिक, 20 जुलाई को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम के लिए लास्ट मेट्रो रात 11 की बजाय 15 मिनट पहले यानि 10:45 बजे संचालित होगी. वहीं, मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 11 की बजाय साढ़े 9 बजे रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

वहीं, 21 जुलाई को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजे की बजाय 7 बजे चलेगी. इसके साथ ही, समयपुर बादली और जहांगीर पुरी के छोटे सेक्शन के बीच 20 जुलाई को रात 11 बजे के बाद और 21 जुलाई को सुबह 7 बजे से पहले कोई मेट्रो सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.