हरियाणा में 33वें दिन खत्म हुई कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल, इन मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल चल रही थी. ऐसे में आम जनता क़े कई काम अटक गए थे. वहीं, अब इस बारे में एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि प्रदेश में चल रही कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल 33वें दिन शुक्रवार को खत्म हुई है. सभी कर्मचारी सोमवार से अपने अपने काम पर लौटेंगे. सोमवार से सारे काम सुचारु रूप से शुरु हो जाएंगे.

HADTAL Strike

पटरी पर लौटेंगे सभी काम

इनके साथ ही, ई- दिशा केंद्र से लेकर तहसीलों में होने वाली रजिस्ट्री समेत 256 काम भी पटरी पर लौटेंगे. हड़ताल क़े कारण आम जनता कों काफ़ी परेशानी हो रही थी, जिसका समाधान अब हो गया है. हड़ताल क़े कारण रजिस्ट्री व अन्य काम करवाने में काफ़ी दिक्क़त आ रही थी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

इन मांगों पर बनी सहमति

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रधान विजय सिंह ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी से बातचीत हुई है. इस बातचीत में डीआईटीएस का केंद्रीकरण करने, अलग बजट, रेगुलाइजेशन पॉलिसी में शामिल करने, कौशल निगम के कर्मचारियों को डीआईटीएस में वापस लाने पर सहमति बनी है. इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि हड़ताल के दिनों को छुट्टियों में समायोजित किया जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.