सफाई कर्मचारी लगने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर करें रजिस्ट्रेशन, पोर्टल शुरू

चंडीगढ़ | नौकरी तलाश रहे युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है. दरअसल, HKRN के जरिए युवाओं को विभिन्न बोर्डों, निगमों व विभागों में आउटसोर्सिंग भर्तियां की जाती है. इस पोर्टल की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. बता दें कि इसकी शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि बेरोजगारी की दर कम हो सके तथा शिक्षित युवाओं को रोजगार मिल पाए.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

सोमवार से खुल चुका है पोर्टल

अब जो युवा सफाई कर्मचारी लगना चाहते हैं, उनके लिए सोमवार को पोर्टल खुल चुका है. इसके अलावा, सरकार ने ग्रुप डी के उन कर्मचारियों के लिए भी पोर्टल शुरू किया है, जो बीते मार्च में नियुक्त हुए है. यह पोर्टल कर्मचारियों को विभाग आवंटित करने के लिए चालू किया गया है.

चयनित उम्मीदवारों के लिए खोला जाए पोर्टल

जो उम्मीदवार ग्रुप डी के बचे पदों पर चयनित होने की उम्मीद में बैठे हैं, लेकिन आयोग ने उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया है, उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया है कि पहले उनका रिजल्ट घोषित कराएं. उसके बाद, ग्रुप डी के सभी चयनित उम्मीदवारों को इस पोर्टल में भाग लेने का मौका दिया जाए. फिलहाल, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप डी का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.