हरियाणा: कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए लेनी होगी मंजूरी, प्रत्राचार हुआ जारी

चंडीगढ़ | कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में शामिल करने के लिए अब विभागों कों पहले मुख्यमंत्री व वित्त विभाग से स्वीकृति लेनी होगी. कुछ विभागों के कच्चे कर्मचारी पहले एचकेआरएन में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए विभागाध्यक्षों की तरफ से इसे लेकर मुख्य सचिव से पत्राचार किया गया.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

कुछ कर्मचारी पोर्ट होने से रह गए वंचित

अब मुख्य सचिव ने इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. जब निगम बनाया गया था, तब सरकार ने कर्मचारियों को इसमें शामिल होने का ऑप्शन प्रदान किया था. उस समय कुछ कर्मचारी ही इसमें शामिल हुए मगर बाद में धीरे- धीरे एक लाख से ज्यादा कर्मचारी निगम में पोर्ट हो गए, लेकिन अभी कुछ कर्मचारी पोर्ट होने से वंचित रह गए. ऐसे में विभागाध्यक्षों की तरफ से इसकी मांग उठायी गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.